bijapur naxal attack

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद-21 गायब, PM मोदी-शाह ने जताया दुख

919 0

बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। वहीं सात जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।  कोबरा (COBRA) कमांडो  के एक जवान का शव बरामद किया गया है जिसे एयरलिफ्ट कर जगदलपुर भेजा गया है।

 

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सल हमले (Bijapur Naxal Attack) में सुरक्षाबलों के 21 जवान अब भी लापता हैं। जवानों की तलाश में आज सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ (Bijapur Naxal Attack) में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। वहीं सात जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।  कोबरा (COBRA) कमांडो  के एक जवान का शव बरामद किया गया है जिसे एयरलिफ्ट कर जगदलपुर भेजा गया है। सुरक्षा बलों का दावा है कि 15 से ज़्यादा नक्सली  बीजापुर इनकाउंटर में ढेर हुए हैं।

इससे पहले शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए थे जिसमें 3 जवान DRG और 2 जवान सीआरपीएफ के हैं। वहीं मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर थी। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने कोबरा बटालियन के एक जवान की शहादत की बात कही थी। डीआईजी (नक्सल ऑपरेशन) ओपी पॉल ने घटना को लेकर बताया कि पांच जवान शहीद हैं जबकि 12 अन्य जवान घायल हुए हैं।एनकाउंटर साइट से महिला नक्सली का भी शव बरामद किया गया है।

DG CRPF के अनुसार 12 से 15 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने अब तक ढेर किया है। 20 नक्सलियों के घायल होने की खबर है. नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी।

आईईडी प्लांट करने के फिराक में थे नक्सली

जानकारी के मुताबिक नक्सली पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजापुर, सुकमा ,कांकेर में कैंप कर रहे थे जिनकी संख्या 200 से 300 बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को रिपोर्ट मिली थी कि नक्सलियों के कई डिविजनल कमांडर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कैंप कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी प्लांट करने का बड़ा प्लान कर रहे हैं।

सीआरपीएफ डीजी का छत्तीसगढ़ दौरा

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह का छत्तीसगढ़ दौरे पर जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डीजी सीआरपीएफ हालात का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। बीजापुर में हुए ऑपरेशन (Bijapur Naxal Attack) के बाद गृह मंत्रालय ने डीजी सीआरपीएफ को लोकेशन पर जाने के निर्देश दिए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने डीजी सीआरपीएफ को बीजापुर भेजने के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी बात कर जवानों के बारे में हालचाल जान रहे हैं।

पीएम मोदी ने प्रकट की संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) जवानों के शहीद होने पर शोक जताया है। पीएम मोदी (PM MODI) ने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा है, “मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ है। वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

मुठभेड़ के बाद बुलाई गई आपात बैठक

नक्सलियों संग मुठभेड़ की घटना के बाद सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में डीजीपी डीएम अवस्थी,  स्पेशल डीजी (एंटी नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा और अन्य सीनियर अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए थे। यह बैठक रायपुर में हुई थी।

Related Post

राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 98 मुकदमें

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन पर जालसाजी के आरोप में आशीष श्रीवास्तव की 1 करोड़ 24 लाख से…
CM Vishnudev Sai

आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाएंगे : विष्णुदेव साय

Posted by - April 21, 2024 0
रायपुर/पंडरिया। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही…
Operation Kayakalp

बॉर्डर जिलों के स्कूलों का कायाकल्प, स्मार्ट क्लास और टैबलेट से शिक्षा को मिल रही नई उड़ान

Posted by - September 16, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सीमावर्ती सात जिलों में शिक्षा की तस्वीर बदलने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए…
AK Sharma

स्वच्छता कार्यों में सफाई मित्रों के साथ जनमानस का भी सहयोग आवश्यक: एके शर्मा

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) सोमवार को महाकुंभ तीर्थ क्षेत्र तथा प्रयागराज…