SANJAY RAUT

महाराष्ट्र : संजय राउत की दो टूक, राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की तो…

820 0
मुंबई । पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे की बढ़ती मांग पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने कहा कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की मांग क्यों की जा रही है। वहीं एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री नवाब मलिक ने भी इस्तीफा ना लेने की बात का समर्थन किया है।
  • अनिल देशमुख के इस्तीफे की बढ़ती मांग को लेकर संजय राउत ने साधा निशाना
  • जब सरकार जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की मांग क्यों – राउत
  • परमबीर सिंह के पत्र के आधार पर इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता – नवाब मलिक
यही नहीं संजय राउत ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। जो लोग ऐसा काम कर रहे हैं, उनके लिए ये ठीक नहीं होगा। संजय राउत (MP Sanjay Raut)  ने आगे कहा कि अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।

राज ठाकरे बोले- अनिल देशमुख तुरंत इस्तीफा दें, केंद्र सरकार से की जांच की मांग

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप अपने पद से हटने के बाद लगाए गए हैं। अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की जाएगी लेकिन पत्र में लगे आरोपों के आधार पर इस्तीफा लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि अगर हम सभी का इस्तीफा लेते रहेंगे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

संजय राउत ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं, तब तक सभी मामलों की जांच सही तरीके से की जाएगी। संजय राउत ने साफ तौर पर कह दिया है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है और विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक

वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर आज फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार इस मुद्दे पर बैठक करेगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपने आवास पर बैठक बुलाई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद चाहते हैं कि अनिल देशमुख अपने पद से इस्तीफा दे दें लेकिन एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कह दिया है कि गृह मंत्री के इस्तीफे का सवाल ही नहीं पैदा होता है। गठबंधन की तीनों पार्टियों की संयुक्त बैठक होगी, जिस पर अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

Related Post

Rajiv Kumar

राजीव कुमार होंगे देश के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

Posted by - May 12, 2022 0
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को गुरुवार को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। कानून…
CM Yogi

जातिगत विभाजन करने वालों पर सीएम योगी ने साधा निशाना, फिर बोले – ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’

Posted by - June 28, 2025 0
लखनऊ। दानवीर भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह…
AK Sharma

अबतक की सबसे सफल योजना रही ओटीएस, उपभोक्ताओं ने बकाये में मिली छूट का लिया भरपूर लाभ

Posted by - December 23, 2023 0
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को अपने बकाये की राशि चुकाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना…
CM Vishnudev

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं को लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान: सीएम साय

Posted by - December 8, 2024 0
रायपुर। सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के…