शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

शिवपाल यहां से लड़ेंगे चुनाव, किया बड़ा ऐलान

1485 0

इटावा।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। शिवपाल चौबिया क्षेत्र के नगला मुंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :-कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर लगाया विधायक को खरीदने का आरोप 

आपको बता दें 26 जनवरी के मौके पर चौबिया इलाके के नगला हरजू में एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसपा के प्रमुख शिवपाल ने भरे मंच से कहा, जनता की मांग पर उन्होंने फिरोजाबाद से मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसका फैसला तीन फरवरी को फिरोजाबाद में पार्टी के अधिवेशन के दौरान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-परिवारों को टूटने से बचा सकता हैं हिंदू संस्कार – मोहन भागवत 

जानकारी के मुताबिक शिवपाल ने अखिलेश और मायावती पर भी हमला किया।उन्होंने अखिलेश को बबुआ बताते हुए कहा कि इस बबुआ ने तो अपने बाप को भी धोखा दिया है। तो वहीं बुआ (मायावती) ने कभी जिसे भाई बनाया था उस बीजेपी को धोखा दिया है। इसके बाद शिवपाल यादव ने इमोशनल होते हुए कहा, ‘मैंने अखिलेश के लिए क्या-क्या नहीं किया? जिसने बाप को बाप नहीं समझा,चाचा को चाचा नहीं समझा उस पर कैसे भरोसा किया जाए।

Related Post

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘वे लोगों के बीच के रिश्तों को तोड़ रहे हैं’

Posted by - September 29, 2021 0
मल्लपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी ने मलप्पुरम में हिमा डायलिसिस सेंटर…
solar

सौर ऊर्जा से चलाइए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, योगी सरकार देगी 50% तक सब्सिडी

Posted by - February 6, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की कमान संभालते ही कृषि उत्पाद और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने…
AK Sharma

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन तथा मऊ को 11 रेलवे अण्डर ब्रिज की मिली सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
Mamta Banergee

PM मोदी पर ममता का पलटवार : शेरनी हूं, सिर्फ जनता के सामने झुका सकती हूं सिर

Posted by - March 18, 2021 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया।…