'बुर्का बैन

शिवसेना ने की भारत में बुर्के पर बैन की मांग, भाजपा ने किया खारिज

1128 0

नई दिल्ली। शिवसेना ने श्रीलंका में बुर्के पर बैन के बाद हिन्दुस्तान में भी ऐसी पाबंदी की मांग की है। उन्होंने ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में इसका जिक्र करते हुए लिखा कि बुर्का पहने हुए लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं, इसलिए भारत में भी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाई जाए। शिवसेना की इस मांग को भाजपा ने खारिज किया है।

ये भी पढ़ें :-मायावती का बीजेपी पर हमला, कहा – हद से ज्यादा हो चुके हैं अहंकारी पीएम मोदी 

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना के बुर्का पर बैन लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि बुर्का पहनने वाली हर महिला आतंकवादी हो, यह जरुरी नहीं। सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने के शिवसेना के प्रस्ताव पर अठावले ने कहा कि अगर बुर्का पहनने वाले आतंकवादी हैं तो उनका बुर्का हटाना चाहिए, भारत में बुर्का पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: रखवाला ही कर रहा है देश के साथ गड़बड़ – जया बच्चन 

जानकारी के मुताबिक श्रीलंका में आतंकी हमले के बाद वहां की सरकार में बुर्के पर पाबंदी लगा दी है। इस पर शिवसेना ने फ्रांस, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए भारत में भी बुर्के और उस तरह के नकाब पर पाबंदी को राष्ट्रहित में बताया है। संपादकीय में दावा किया गया है कि अधिकांश मुस्लिम महिलाएं भी बुर्के के खिलाफ हैं।

Related Post

PCS-2024

पीसीएस-2024: यूपी की परीक्षा प्रणाली बनी राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक

Posted by - March 30, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा का परिणाम न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए…
Wasim Rizvi

मोदी नही बने 2019 में पीएम, तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा -वसीम रिजवी

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं । वहीं एक मुस्लिम शख्स ऐसा भी है…
शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…