संजय राउत

CAB पर शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- देशभक्ति का नहीं चाहिए प्रमाण पत्र

1171 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB ) की चर्चा के दौरान बुधवार को शिवसेना ने इशारों-इशारों में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा में जब संजय राउत ने बोलना शुरु किया तो बोलने के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तरफ इशारा किया । उन्होंने कहा कि हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं, क्योंकि जिस स्कूल में आप पढ़ रहे हैं। उस स्कूल के हम हेड मास्टर हैं।

CAB चर्चा की शुरुआत में ही संजय राउत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया

शिवसेना केंद्र सरकार से इसलिए चिढ़ी हुई है, क्योंकि लोकसभा में नागरिकता संसोधन बिल में डिबेट गृह मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस एक ऐसी सांप्रदायिक पार्टी है। जो केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन में है और महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में है। गृह मंत्री के इस बयान के बाद से शिवसेना तमतमाई हुई थी। बता दें कि बुधवार को जब राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पेश किया और बिल पेश होने के बाद डिबेट शुरू हुई, तो शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत बिल पर चर्चा के लिए खड़े हुए। उन्होंने चर्चा की शुरुआत में ही केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

इसरो ने अंतरिक्ष में फिर रचा इतिहास, आसमान भारत की नई आंख 

संजय राउत ने कहा कि किसी से हमें देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, क्योंकि आप जिस स्कूल में पढ़ते हो उस स्कूल के हेड मास्टर हम हैं

राउत ने कहा कि ऐसा कहा गया है कि जो इस बिल के विरोध में हैं वह देशद्रोही हैं। यह भी कहा गया जो इस बिल का विरोध करेगा, वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। तो क्या यह पाकिस्तान की संसद है। देश के कई हिस्सों में इस बिल का विरोध हो रहा है। त्रिपुरा में असम और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में इसका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी से हमें देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, क्योंकि आप जिस स्कूल में पढ़ते हो उस स्कूल के हेड मास्टर हम हैं। संजय राउत का समय समाप्त हो जाने के बाद भी बोलते रहे, जिसके बाद उनके माइक को ऑफ कर दिया गया।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Posted by - July 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को काशीपुर, उधम सिंह नगर में कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स…
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Posted by - April 24, 2024 0
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ विजय संकल्प…
CM Yogi

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

Posted by - April 13, 2024 0
लखनऊ : गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में…
इलेक्टोरल बॉन्ड्स

मोदी सरकार की इलेक्टोरल बॉन्ड्स योजना है, कालेधन को सफेद करने का तरीका : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की भारी किरकिरी हुई है।  कोर्ट ने गुरुवार को कहा…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्रमिकों की जान बचाने वाले हर एक व्यक्ति को कहा धन्यवाद

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तराखंड टनल रेस्क्यू (Uttarakhand Tunnel Rescue)  ऑपरेशन की सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Dhami) ने…