राम मंदिर को लेकर शिवसेना का भाजपा पर हमला

1474 0

नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक बार फिर भाजपा पर जमकर प्रहार करते नजर आए। उद्धव ने राम मंदिर मसले से लेकर हनुमान की जाति तक के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देना चाहते हैं तो आठ लाख तक इनकम टैक्स क्यों नहीं माफ कर देते?

ये भी पढ़ें :-महागठबंधन : गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली हो रही कांफ्रेंस –मायावती 

आपको बता दें उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से पूछा कि भगवान हनुमान की जाति पर विवाद क्यों छेड़ा गया. अगर दूसरे धर्म की जाति पर बात हुई होती तो अबतक बड़ा मुद्दा बन गया होता लेकिन भगवान हनुमान की जाति पर बात हुई। इससे दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है साथ ही उन्होंने ये भी कहा आप राम मंदिर का निर्माण कैसे करेंगे जब आपके पास जदयू के नीतीश कुमार, लोजपा के रामविलास पासवान जैसे सहयोगी हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ। बयान की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा ”मैंने किसी से ‘पटक देंगे जैसे शब्द सुने हैं। शिवसेना को हराने वाला अभी पैदा नहीं हुआ।

Related Post

आमिर खान की बेटी ने बोल्डनेस में हीरोइनों को दी मात,सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Posted by - September 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान की बेटी इरा खान कदम रख चुकी हैं। वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 28, 2026 0
जेवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह…