मायावती

यूपी पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, निर्दोषों को तुरंत रिहा करे सरकार: मायावती

868 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने हिंसा को लेकर यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। मायावती ने कहा कि पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक और निंदनीय है। यूपी सरकार तुरंत निर्दोषों को रिहा करे। पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

रविवार सुबह मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि- यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध में किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद व अन्य और जिलों में भी जिन निर्दोषों को जेल भेज दिया है,जिसे मीडिया ने भी उजागर किया है। मायावती ने कहा कि यह अति-शर्मनाक व निंदनीय है।

माया ने कहा कि यूपी सरकार इनको तुरंत छोड़े व इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही, इसमें जिन निर्दोषों की मृत्यु हो गई है, राज्य सरकार को उन परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी जरूर करनी चाहिए। यह बीएसपी की मांग है।

मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे में अब इस पूरे राज्य-स्तरीय प्रकरण की न्यायिक जांच होना बहुत जरूरी है। इसकी मांग के लिए गर्वनर आनंदी बेन पटेल को एक लिखित ज्ञापन भी बीएसपी प्रतिनिधिमंडल6 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजभवन में देगा।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी बोलीं- CAA भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी, भारत को धर्म के आधार पर बांटेगा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर…