helicopter crash

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

214 0

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो जाने से सात लोगों की मौत।

यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ था। हेलीकाप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

मृतकों के नाम

1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद
4.तृष्टि सिंह
5.राजकुमार
6.श्रद्धा
7.राशि बालिका उम्र 10 वर्ष

Related Post

Winter Session

यूपी विधान सभा शीतकालीन सत्र: सदन में मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Posted by - December 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहली दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री…