Record of public service under the leadership of CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

78 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जागरूकता अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार की सक्रिय नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन के चलते प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

आज प्रदेश में 14 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,368 नागरिकों ने सहभागिता कर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। यह आंकड़े सरकार की जनहितकारी योजनाओं की स्वीकार्यता और प्रशासन की कार्यक्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

यदि अद्यावधि (अब तक) की बात की जाए तो मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में कुल 474 कैंपों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 3,77,358 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना है। कैंपों के माध्यम से न केवल सेवाओं का त्वरित निस्तारण हो रहा है, बल्कि आम जनता को सरकार से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुँच सके।

यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि उत्तराखंड सरकार जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Post

Modi took information about Dharali disaster from CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

Posted by - August 6, 2025 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से फोन पर…
Sensex

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स इतना तो निफ्टी इतने के पार

Posted by - November 25, 2019 0
बिजनेस डेस्क। लगातार उतार-चढ़ाव के साथ ही आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार में जोरदार…
CM Bhajan Lal

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्णपरियोजना : मुख्यमंत्री

Posted by - January 10, 2025 0
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पचपदरा में एचपीसीएल…