सर्दियों में तिल के लड्डू होते है बेहद फायदेमंद, जाने इसे बनाने की विधि

1043 0

लाइफस्टाइल डेस्क.   सर्दियों में तिल के लड्डू खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. सर्दियो में तिल के लड्डू खाने से शरीर को ताकत मिलती है और साथ ही ये ठण्ड में शरीर को पूरी तरह से गर्म भी रखता है. तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है जिसके कारण ये हड्डियों के लिए बहुत गुणकारी होता है. साथ ही यह शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाता है. तिल के लड्डू आपके पेट को साफ रखता है और कब्ज, गैस और एसिडटी जैसी समस्याओं को खत्म करता है. तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है.

दिवाली स्पेशल: इस आसान सी रेसिपी से बनाए हलवाई जैसी काजू कतली

तिल के लडडू बनाने की सामग्री :

  • तिल     250 ग्राम
  • गुड़       250 ग्राम
  • घी        2 चम्मच
  • काजू     15 पीस

तिल के लडडू बनाने का तरीका:

  •  तिल के लडडू बनाने के लिए तिल को बीनकर साफ कर लें।
  •  गुड़ को कददूकस कर लें या बारीक़ काट लें।
  •  कढ़ाई में तिल डालकर मीडियम आँच पर लगातार हिलाते हुए सेक लें और इन्हे एक अलग प्लेट में निकाल लें।
  •  अब कढ़ाई में घी डालें व बारीक़ किया हुआ गुड़ भी डाल दे।
  •  गुड़ पिघलकर ऊपर आने लगता है तब तिल डालकर गैस बंद कर दे और जल्दी से हिलाकर मिक्स कर ले।
  • अब हम काजू को थोड़ा सा काट लेते है तबतक गुड़ थोड़ा ठंडा भी हो जायेगा।
  • गुड़ को ज्यादा ठंडा नहीं करना है नहीं तो गुड़ जम जायेगे और अच्छी लडडू नहीं बन पायेगी।
  • और अब गुड़ में तिल और काजू को डाल देंगे और उसे अच्छी तरह से मिलाएंगे।
  •  हाथ पर पानी लगाकर गोल गोल लडडू बना लें।
  • लडडू को तीन चार घंटे थाली में रखकर ठंडा होकर सूखने के लिए रखें।
  • तिल के स्वादिष्ट लडडू तैयार है।

 

 

 

Related Post

JP NADDA

मां, माटी, मानुष कहने वाले ने बंगाल की बहनों की चिंता क्यों नहीं की : जे.पी.नड्डा

Posted by - March 31, 2021 0
पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा(JP Nadda) ने ममता दीदी पर हमला बोलते हुए कहा कि…
राफेल डील

‘बेचेंद्र मोदी’ देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदर बांट कर रहा है -राहुल

Posted by - October 18, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड अर्थव्यवस्था पर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला…