Sensex

शेयर बाजार का हाल : सेंसेक्स 600 अंक उछलकर सात महीने के शिखर पर

1335 0

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्तीय, रियलिटी और ऑटो क्षेत्र में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सात महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुये।

सेंसेक्स 600.87 अंक यानी 1.54 प्रतिशत चढ़कर 39,574.57 अंक पर और निफ्टी 159.05 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,662.40 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। लगातार चार कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 1,601 अंक और निफ्टी 440 अंक की छलांग लगा चुका है।

मझौली और छोटी कंपनियों में अपेक्षाकृत कम तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.59 प्रतिशत चढ़कर 14,873.87 अंक पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 15,110.39 अंक पर बंद हुआ।

कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, करें ये उपाय

बीएसई में वित्त समूह का सूचकांक तीन प्रतिशत और बैंकिंग का दो प्रतिशत की बढ़त में रहा। रियलिटी में करीब ढाई प्रतिशत और ऑटो में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का ऋण उठाव नौ प्रतिशत बढ़ने से उसके शेयरों का भाव आठ फीसदी से अधिक चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर भी तीन प्रतिशत से अधिक उछले। टाटा स्टील में सबसे अधिक सवा फीसदी की गिरावट रही। नेस्ले इंडिया का शेयर भी एक प्रतिशत टूट गया।

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी रही। हांगकांग का हैंगसेंग 0.90 प्रतिशत, जापान के निक़्केई में 0.52 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.34 प्रतिशत की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिश्रित रुख के बीच ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.08 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Related Post

CM Dhami

धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ किया संवाद

Posted by - February 25, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज बौराड़ी में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में विभिन्न…
कांग्रेस के सात सांसद निलंबित

अनुशासनहीनता के आरोप में लोकसभा से कांग्रेस के सात सांसद निलंबित

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को पीठासीन अधिकारी मीनाक्षी लेखी से कागज छीनने पर कांग्रेस के सात सांसदों को बजट…
CS Upadhyay

चाकूओं की पसलियों से गुजारिश तो देखिए : चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - May 30, 2022 0
देहरादून। ‘हिन्दी से न्याय’ इस देशव्यापी अभियान के नेतृत्व पुरुष-न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) ने हिंदी पत्रकारिता…
CM Dhami

भाजपा नेता हयात सिंह के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

Posted by - January 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के…