Sensex falls

1700 अंकों से ज्यादा फिसला सेंसेक्स और निवेशकों के डूब गए 8.70 लाख करोड़ रुपये

856 0

नई दिल्ली। एक दिन में निवेशकों के 8.68 लाख करोड़ रुपए एक दिन में डूब गए। कोरोना की स्पीड को देखते हुए निवेशकों का भरोसा फिर से डगमगा गया है।

आज शेयर बाजार में पिछले छह सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 1708 अंकों की गिरावट के साथ 47883 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स का एकमात्र शेयर डॉ रेड्डी (4.83 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुआ नहीं तो 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा ( 7 फीसदी से भी अधिक) की गिरावट दर्ज की गई है। 50 शेयरों का इंडेक्स निफ्टी आज 524 अंकों की गिरावट के साथ 14310 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में आई गिरावट के कारण BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 200.95 लाख करोड़ रुपए रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 209.63 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह एक दिन में निवेशकों के 8.68 लाख करोड़ रुपए एक दिन में डूब गए. कोरोना की स्पीड को देखते हुए निवेशकों का भरोसा फिर से डगमगा गया है जिसके कारण वे शेयर बाजार से पैसा निकालने लगे हैं। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। NIFTY PSU BANK इंडेक्स में 9.26 फीसदी की गिरावट आई है। इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Post

देवीपाटन मंदिर 31 मार्च तक बंद

कोरोना एलर्ट : ऐतिहासिक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर 31 मार्च तक बंद

Posted by - March 21, 2020 0
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ऐतिहासिक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर को कोरोना एलर्ट के मद्देनजर…

कानपुर में फर्जी शस्त्र लाईसेंस के जरिये बड़े पैमाने पर असलहे खरीदने का मामला

Posted by - February 28, 2021 0
कानपुर के कई गन हाउस मालिकों द्वारा फर्जी शस्त्र लाईससों पर असलहा खरीदने-बेचने के मामले में फरार आरोपी राजकिशोर राय…
Chief Electoral Officer Dr. B.V.R.C. Purushotham

डुप्लिकेट वोटर आइडी कार्ड की समस्या का आयुग ने किया समाधान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - May 22, 2025 0
भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रकिर्या में सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय…