Dilip Singh Hora

वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन

383 0

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा (Dilip Singh Hora) का 1 अप्रैल की रात निधन हो गया। आज मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायपुर के साईं नगर निवासी दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप सिंह होरा (Dilip Singh Hora) का इलाज रायपुर शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए।

दिलीप सिंह होरा (Dilip Singh Hora) परिजनों और डॉक्टर की निगरानी में घर पर ही रहकर इलाज करा रहे थे। दिलीप सिंह होरा स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान थे। वे अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के भाई थे। 2 अप्रैल को देवेंद्र नगर मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।

लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना

धमतरी के पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के छोटे भाई दिलीप सिंह होरा (Dilip Singh Hora) की अंतिम यात्रा निवास स्थान A1 साईं नगर रायपुर से आज निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम देवेंद्र नगर रायपुर में किया जाएगा। दिलीप होरा पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे।

Related Post

Umar

होमगार्ड वेतन घोटाला : लखनऊ जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय गिरफ्तार

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी में होमगार्ड वेतन घोटाला मामले में गुरुवार को लखनऊ के जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को पुलिस ने…
योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

महंत नरेंद्र गिरि बोले- ओवैसी पाक के एजेंट, योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के आम मुसलमानों…
CM Dhami in NITI Aayog

नीति आयोग में सीएम ने उठाया नंदा राजजात यात्रा और कुंभ का मुद्दा

Posted by - May 24, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सूबे…