सोतीगंज के कबाड़ी की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

724 0

वाहनों के अवैध कटान से अरबों की संपत्ति बनाने वाले कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने सोतगंज के कुख्यात कबाड़ी इरफान उर्फ राहुल काला की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क (Seized property) कर ली।

एएसपी कैंट सूरज राय के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने कुख्यात कबाड़ी इरफान उर्फ राहुल काला की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की। राहुल काला पर विभिन्न थानों में वाहन चोरी, अवैध कटान के कई मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी कैंट सूरज राय सोतीगंज में ऐलान करते हुए कहा कि इरफान उर्फ राहुल काला जो संगठित रूप से वाहन चोरी एवं वाहन कटान जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा है। इसके ऊपर दस मुकदमे पंजीकृत थे।

विवेचना के दौरान सामने आया कि ये संपत्ति अभियुक्त इरफान उर्फ राहुल काला ने अवैध तरीके से बनाई थी। लिहाज़ा इस संपत्ति को ज़ब्त किया जाता है। इस संपत्ति का क्रय या विक्रय वर्जित घोषित किया जाता है।

सोतीगंज में अभी तक कबाड़ियों की लगभग 55 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एएसपी ने बताया कि सोतीगंज में अभी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

Posted by - May 1, 2024 0
लखनऊ। राजधानी में स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारियों…
AK Sharma

पूरे प्रयागराज क्षेत्र में कहीं पर भी गंदगी का लेसमात्र भी न दिखे: एके शर्मा

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस…