Acid attack

रेलवे स्‍टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, यात्री पर एसिड अटैक

539 0

गोंडा: यूपी में एक बार फिर से एसिड अटैक (Acid attack) का मामला सामने आया है, यहां के आदर्श रेलवे स्‍टेशन (Railway Station) पर बिहार (Bihar) के एक यात्री पर एसिड से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया है। रेलवे स्‍टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में हमलावरों ने पहले एक रेल यात्री पर एसिड से हमला किया फिर उसे पीटकर नकदी लूट ली।

रेलवे स्‍टेशन पर हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एसिड अटैक में यात्री बुरी तरह से झुलस गया जिसके बाद उसे स्‍थानीय जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सपने टूटे थे पर हिम्मत नहीं, ऐसी है एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी

जानकारी के मुताबिक,  बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले विकास शाह बीते 1 मार्च को ट्रेन से बिहार जा रहे थे, तभी राजकुमार, गोविंद, उसकी पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और उसके बाद एसिड से हमलाकर 22 हजार रुपये लूटकर वहां से भाग निकले। जब रेलवे स्‍टेशन पर इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था, तब सुरक्षाबल के जवान मौके से गायब थे जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।

जीआरपी थाने में शिकायत

इस घटना के बाद पीड़ित विकास को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। गोंडा जिला अस्पताल और आई हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद विकास सोमवार को परिवार के साथ गोंडा रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने पहुंचे और अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी।

मुकदमा दर्ज

जीआरपी थाने में पीड़ित विकास शाह और उनके भाई वीरेंद्र शाह ने शिकायत में बताया कि उनके साथ गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर मारपीट और एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया गया। जीआरपी के अफसरों ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Post

Temple Economy Model

सीएम योगी के ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 18, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक पर्यटन केवल आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि यह प्रदेश की…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
cm yogi

मुख्तार को मिली उम्रकैद तो वकीलों ने दिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय

Posted by - June 5, 2023 0
वाराणसी। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 32 साल पुराने मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास…

हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को हमलावर के मारी गोली, हुई मौत

Posted by - October 18, 2019 0
लखनऊ। शुक्रवार यानी आज दोपहर घर पर आये दो बदमाशों ने हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की…