Lucknow

लखनऊ में आज से लागू धारा 144, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

520 0

लखनऊ: जुलाई से त्योहार शुरू हो चुके है और इसी को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने सख्त इंतजाम किये है। बकरीद, सावन और मोहर्रम को देखते हुए लखनऊ में 10 अगस्त धारा 144 लागू कर दी गई है। बकरीद के मौके पर निर्देश दिया है कि जानवरों की कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं दी जाएगी। इसके अलावा मंदिर-मस्जिद में लगे लाउडस्पीकरों की आवाज तेज बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

धारा 144 लागू हो चुकी है और इसी को ध्यान में रखते हुए ये भी आदेश आया है कि, आगामी 10 अगस्त तक कोई भी व्यक्ति खुले स्थान या अपने मकान की छत पर ईंट, पत्थर, सोडावाटर की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं कर सकेगा, ऐसी वस्तु भंडारण या इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। अगर जांच में पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

ईद उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज

आपको बता दें कि आह 10 जुलाई को बकरीद मनाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है, अगर कही भी भीड़ जमा होती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। नए आदेशों में कहा गया कि 10 अगस्त तक धारा 144 लागू रहने के दौरान सरकारी दफ्तरों, विधानसभा भवन के ऊपर या आसपास एक किमी के दूरी में ड्रोन से शूटिंग भी प्रतिबंधित रहेगी। विधानसभा के आसपास 1 किमी की दूरी तक ट्रैक्टर, ट्रॉली, बैलगाड़ी, तांगा, घोड़ागाड़ी, आग्नेयाश्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेण्डर, हथियार आदि के आवागमन पर रोक रहेगी।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 110 किलो गांजा के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Related Post

Kashi Vishwanath Dham

सिर्फ काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन ही नहीं तीर्थ यात्री कर सकेंगे 10 प्रकार की पावन यात्राएं

Posted by - August 27, 2022 0
वाराणसी। अब काशी (Kashi) आने वाले तीर्थ यात्री केवल विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) और शहर के चुनिंदा मंदिरों में…
cm yogi

सारस और बारहसिंघा के लिए जंगलों में विकसित किये जाएं विशेष पार्क: सीएम योगी

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के घने जंगलों में राज्य पक्षी सारस और राज्य पशु बारहसिंघा के लिए विशेष पार्क विकसित किये जाने…
Maha Kumbh

महाकुम्भ को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को आगे ले जाने में सहायक बना वन प्लेट, वन बैग अभियान

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) की स्वच्छ और हरित महाकुंभ बनाने के योगी सरकार के संकल्प के नतीजे सामने…