CM Yogi

सीएम योगी ने कुपोषित से सुपोषित श्रेणी में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को किया सम्मानित

313 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह है क्योंकि उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करना होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को लखनऊ में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत 1,359 आंगनवाड़ी केंद्रों और 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण व शिलान्यास और आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु धनराशि अंतरण के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कुपोषित से सुपोषित श्रेणी में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया और डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 29 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।

उन्होंने (CM Yogi)  अपने भाषण में कहा कि यह पोषण माह की छठवीं वर्षगांठ है। कुपोषण का परिणाम ठीक नहीं होता है। 1977 से लेकर 2017 तक प्रदेश में 50 हजार से अधिक बच्चों की मौत इंसेफलाइटिस से हुई थी। इसमें 2018 से कमी हुई। इसी तरह आपसी समन्वय से कुपोषण को भी समाप्त करना होगा।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा मिशन मोड पर आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। सांसद और विधायक निधि और सीएसआर फंड से भी आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा सकता है।

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों को सुपोषित के साथ शिक्षित भी बनाने की जिम्मेदारी है। कुपोषण किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि समाज की लड़ाई है। सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी।

Related Post

CM Yogi

गांवों में हुए विकास कार्यों की ड्रोन से निगरानी करा रही योगी सरकार, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार आगे बढ़ रही है।…

आंखे मत दिखाओ’, उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Posted by - May 27, 2023 0
राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव…