SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहले दिन से ही

167 0

डीएम के निर्देश पर

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि (SDM Hari Giri) ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया।

उप जिलाधिकारी (SDM Hari Giri) ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने (SDM Hari Giri) कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी (SDM Hari Giri) ने विभिन्न होटल हिल व्यू, हेली रिजॉर्ट आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए और राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की उनका हाल जाना हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

प्रभावितों के द्वार -द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी; प्रभावितों का जान रहे हाल

Related Post

बुर्के पर प्रतिबंध

‘आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए’- रघुराज सिंह

Posted by - February 10, 2020 0
अलीगढ़। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ से योगी सरकार के दर्ज प्राप्त कर आए दिन विवादित बयान जारी कर…
जेएनयू हिंसा

जेएनयू हिंसा : वीसी बोले- हॉस्टल में रहने वाले अवैध छात्र हिंसा में हो सकते हैं शामिल

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते पांच जनवरी की हिंसा के बाद पहली बार कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार…