अनिल अंबानी

SC से अनिल अंबानी को बड़ी राहत, केंद्र रिफंड करे 104 करोड़ रुपये

789 0

नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को राहत की खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को 104 करोड़ रुपये रिफंड करें।

दो जजों की बेंच ने खारिज की याचिका

जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता वाली दो जजों की बेंच ने केंद्र सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि यह याचिका पैसा वापस करने के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी।

CAA : एसआर दारापुरी व कांग्रेस नेता सदफ जफर जेल से रिहा 

जानें क्या है मामला?

दरअसल आरकॉम की यह राशि बैंक गारंटी के तौर पर सरकार के पास जमा है। इस मामले में टेलीकॉम डिस्प्यूट्स सेटलमेंट एंड अपीलेट ट्रिब्यूनल ( टीडीसैट ) ने 21 दिसंबर 2018 को अनिल अंबानी की आरकॉम के पक्ष में फैसला दिया था। तब टीडीसैट ने कहा था कि आरकॉम की 908 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी में से सरकार स्पेक्ट्रम चार्ज के 774 करोड़ रुपये भुनाकर 104 करोड़ रुपये कंपनी को लौटाए। इस फैसले को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

दिवालिया प्रक्रिया में है आरकॉम

बता दें कि आरकॉम ने तीन साल पहले ही ऑपरेशंस बंद कर दिए थे। कारोबार में घाटा और कर्ज बढ़ना इसका मुख्य कारण था। फिलहाल आरकॉम अभी दिवालिया प्रक्रिया में है। आरकॉम ने रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम बेचकर दिवालिया होने से बचने की कोशिश की, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया और सरकार की ओर से मंजूरी में देरी की वजह से डील नहीं हो पाई।

Related Post

Savin Bansal

2 वर्षीय अमन का एम्स में हो रहा उपचार, व्यथित सुधा ने DM से लगाई थी इलाज की गुहार

Posted by - November 16, 2025 0
देहरादून:  विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन…
Trust general secretary said iron will not used Ram temple

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया राममंदिर निर्माण में नही होगा लोहे का इस्तेमाल

Posted by - August 21, 2020 0
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय बंसल ने बताया…
आनंद शर्मा

मानवता पर हो रही है चोट, जिसे हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा : आनंद शर्मा

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर(एनपीआर), नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) को लेकर सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार…