सज्जन कुमार

SC ने सज्जन कुमार को एम्स बोर्ड के समक्ष पांच मार्च को पेश करने का दिया निर्देश

876 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिकल बोर्ड के समक्ष 10.30 बजे ले जाने का बुधवार को निर्देश दिया।

न्यायालय ने कहा कि मेडिकल बोर्ड एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट खंडपीठ को सौंपेगा

मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की खंडपीठ ने कहा कि मेडिकल बोर्ड तय करेगा कि सज्जन कुमार को एम्स में भर्ती करने की जरूरत है या नहीं। न्यायालय ने कहा कि मेडिकल बोर्ड एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट खंडपीठ को सौंपेगा।

झारखंड : युवक बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूदा, घटनास्थल पर मौत

एम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि गत 10 दिसंबर को आठ डॉक्टरों की टीम ने जांच की थी

सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार के वकील विकास सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल का वजन 67 किलोग्राम से घटकर 53 किलोग्राम हो गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एम्स की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि गत 10 दिसंबर को आठ डॉक्टरों की टीम ने जांच की थी। उनके सभी अंग सही काम कर रहे हैं। उनका सिर्फ रक्तचाप बढ़ा हुआ है। कोई असामान्य परेशानी नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश ने सज्जन कुमार की उम्र पूछी, इस पर उनके वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की उम्र 75 साल

श्री मेहता ने कहा कि एम्स के ही विशेषज्ञों ने रिपोर्ट दी है और तीन महीने के अंतराल पर जांच की सिफारिश भी की थी। मुख्य न्यायाधीश ने सज्जन कुमार की उम्र पूछी, इस पर उनके वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की उम्र 75 साल है। इस मामले के एक पक्ष के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि आज भले ही सज्जन कुमार की उम्र ज़्यादा है लेकिन उनके क्षेत्र में उस दौरान कई लोगों की हत्याएं हुई थी। सज्जन कुमार ने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर जमानत पर रिहा करने का न्यायालय से अनुरोध किया है।

Related Post

अवोकेडो का करें सेवन

रिसर्च: मधुमेह से बचाव के लिए अवोकेडो का करें सेवन, अन्य बीमारियों में हैं लाभप्रद

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। मधुमेह और हृदय रोग जैसी कई जानलेवा बीमारियों से बचना चाहते हैं। तो अपने आहार में एवोकाडो को…

Birth anniversary: भले ही हमारे बीच नहीं लक्ष्मीकांत, अभी भी करते हैं लाखों दिलों पर राज

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज लक्ष्मीकांत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। तीन…
CM Dhami

Destination Uttarakhand: सीएम धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के MOU

Posted by - December 5, 2023 0
देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड (Destination Uttarakhand) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत, मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री…