Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन के अलावा कई लोगों के ठिकानों पर ED ने मारी छापेमारी

585 0

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) केस में गिरफ्तार दिल्ली (Delhi) के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के आवास सहित सात ठिकानों पर हवाला से जुड़े मामले में छापेमारी की। सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को ईडी 30 मई को कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वह 9 जून तक ईडी की हिरासत में है। सत्येंद्र जैन और उनकी कंपनी सहित अन्य आरोपियों से संबंधित ठिकानों पर आज सुबह से ही ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन के आवासीय परिसरों और अन्य लोगों के स्थानों पर छापेमारी मामले में आगे की कार्रवाई के तहत की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में काफी चर्चित ज्वेलर्स राम प्रसाद ज्वेलर्स के यहां भी छापेमारी चल रही है। इतना ही नहीं, सत्येंद्र जैन से जुड़े साउथ ईस्ट दिल्ली में राम प्रकाश ज्वेलर्स के लोकेशन पर भी छापेमारी जारी है। समझा जाता है कि पिछले कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन और कुछ कथित हवाला ऑपरेटरों से पूछताछ के बाद एजेंसी को कुछ नए सबूत और स्त्रोत का पता चला है। अधिकारियों ने कहा कि इन सूचनाओं के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए छापेमारी की गई। ईडी प्रवीण जैन, सुनील जैन, अजीत कुमार जैन, गुरमीत सिंह मठारु, नवीन जैन, सिद्धार्थ जैन और योगेश कुमार जैन के आवास और दफ्तरों पर ईडी ने छापेमारी की है।

UP: बेल्जियम में सिपाही के बेटे ने देश का नाम किया रोशन, जीता गोल्ड मेडल

इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि आज की छापेमारी ध्यान भटकाने के लिए की गई है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत को दुनिया में शर्मिंदा होना पड़ा है। इसी समाचार को दबाने के लिए सुबह-सुबह सत्येंद्र जैन के यहां ईडी की छापेमारी की गई।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 2017 में सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसी शिकायत के आधार पर ईडी ने आप नेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।

पीएम मोदी ने लॉंच किया स्पेशल सीरीज के सिक्के, जानिए इनकी खासियत

Related Post

Surajkund

लंबे अंतराल के बाद आज से शुरू अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला

Posted by - March 19, 2022 0
हरियाणा: फरीदाबाद में 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 2022 (International Surajkund Handicrafts Fair) आज शनिवार से शुरू हो गया है।…
CM Bhajanlal Sharma

सीएम ने कांग्रेस पर लगाया भर्ती घोटाले, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी भी जांच से बाहर नहीं

Posted by - August 29, 2025 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने तोदारसिंह में एक सार्वजनिक सभा में कांग्रेस पर…
victory day

रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोराना वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन बेटी को लगाया गया टीका

Posted by - August 11, 2020 0
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कोराना वैक्सीन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया…
DM Savin Bansal

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम

Posted by - August 31, 2025 0
देहरादून: लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना…

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…