सारा काम विपक्ष करे, मोदी जी केवल महंगा सूट पहनने और मोर को दाना खिलाने के लिए हैं- रागिनी

644 0

पेगासस को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है, इस मुद्दे पर न्यूज 24 के डिबेट शो में कांग्रेस नेता रागिनी नायक और भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी जोरदार बहस हुई। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका आरोप सही है तो उन्हें अपना फोन जांच के लिए दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में दे देना चाहिए। इस पर रागिनी नायक ने कहा- सब कुछ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष को करना चाहिए। मोदी जी को 10 लाख का सूट पहनने और मोर को दाना चुगाने के लिए समय चाहिए।

रागिनी ने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से कोई भी व्यक्ति जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है। कोर्ट जा सकता है लेकिन भारत की सरकार कुछ नहीं कर सकती।उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार यह बताना ही नहीं चाहती कि पेगासस का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, अगर हो रहा है तो लोगों का फ़ोन खिलौना क्यों बनाया गया है?

डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका आरोप सही है तो उन्हें अपना फोन जांच के लिए दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में दे देना चाहिए। शिकायत दर्ज कराकर उन्हें फोन सौंप देना चाहिए। उनकी इस बात को लेकर रागिनी नायक ने भी जबरदस्त जवाब दिया।

रागिनी नायक  ने शाजिया इल्मी की बातों पर तंज कसते हुए कहा, “सब कुछ कांग्रेस पार्टी और विपक्ष को करना चाहिए। मोदी जी को मोर को दाना चुगाने के लिए समय चाहिए, उन्हें प्लेन में उड़ना चाहिए। मोदी जी को अपने ही नाम का लिखा हुआ 10 लाख का सूट पहनना चाहिए। बाकी सारा काम हम खुद कर लेंगे।

दस गुना बढ़ा NSA सचिवालय का बजट, BJP सांसद- मोदी जी के प्रवक्ता बताएं कहां गए 300 करोड़

बता दें कि डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने राहुल गांधी, प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी को चुनौती दी। उन्होंने कहा, “ये मेरी चुनौती है कि जाइये साइबर क्राइम सेल में और जांच कराइये।” इस बात का जवाब देते हुए भी रागिनी नायक ने सरकार पर निशाना साधा।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का…
PM Modi

पीएम ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में,70 करोड़ की परियोजनाओं की देंगी सौगात

Posted by - November 19, 2018 0
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। स्मृति के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी…