सारा अली खान

सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

1137 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इसके साथ ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ बीते 24 जुलाई को रिलीज हो गई

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ बीते 24 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैन्स का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सारा ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है।

https://www.instagram.com/p/CDBvwiQJSLv/?utm_source=ig_web_copy_link

 तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने सैफ और सुशांत में समानताएं बताई हैं

सारा ने सुशांत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वहीं, इस फोटो में सुशांत, सारा के पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने सैफ और सुशांत में समानताएं बताई हैं।

विद्युत जामवाल बोले- दोस्ती के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में हूं टिका

सारा ने कैप्शन में लिखा कि “सिर्फ दो जेंटलमैन जिन्होंने वैन गो, टेलीस्कोप, तारामंडल, गिटार, नॉर्दन लाइट्स, क्रिकेट, पिंक फ्लॉयड, नुसरत साब और एक्टिंग तकनीक को लेकर मुझसे बातें की हैं। आप दोनों में यही आखिरी समानताएं हैं।

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया था

बता दें कि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया था। इसके बाद वह मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे। जहां शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे। इसके बाद सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी। यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं।

टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे!’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

Related Post

समुद्र में रोमांस करना प्रियंका चोपड़ा को पड़ा भारी, जानें क्यों

Posted by - July 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मियामी  ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमे समुद्र की…
झारखंड चुनाव 2019

झारखंड चुनाव 2019 : भाजपा के बागी सरयू राय पर छलका नीतीश प्रेम, मांगेंगे वोट

Posted by - November 19, 2019 0
रांची। झारखंड में बीजेपी की टिकट से बेदखल पूर्वमंत्री सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलता…
CM Dhami

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

Posted by - May 6, 2024 0
देहरादून/हैदराबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने तो कांग्रेस के लोग देश…
आतंकी साजिश नाकाम

आतंकियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम, दिल्ली पुलिस ने IED बम के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को आतंकी मामले की एक बड़ी सामने आई हैं। आज आतंकवादियों को बड़ी नाकामी हासिल हुई।…