सारा अली खान

गुस्से से आग बबूला सारा अली खान बोलीं- ‘मेरे बॉयफ्रेंड से…’, Video वायरल

999 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो फिल्म ‘गली बॉय’ में आलिया भट्ट का फेमस डायलॉग ‘मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुल्लू-गुल्लू करेगी। तो धोपदूइंगी ना उसको’ को दोहराते नजर आ रही हैं। इस क्लिप को लोग पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में सारा डायलॉग्स दोहराते हुए काफी क्यूट लग रही हैं

हाल ही में एक इवेंट के दौरान बनाए गए इस वीडियो में सारा तीन अलग-अलग अंदाज में ये डायलॉग सुनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा डायलॉग्स दोहराते हुए काफी क्यूट लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B89HwWrlmwO/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म गली बॉय ने 13 फिल्म्फेयर अवॉर्ड जीत कर इतिहास बना दिया

बता दें की इसी महीने की शुरुआत में आलिया भट्ट को फिल्म ‘गली बॉय’ में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। सिर्फ यही नहीं, बल्कि फिल्म गली बॉय ने 13 फिल्म्फेयर अवॉर्ड जीत कर इतिहास बना दिया है। वह आजतक की सबसे ज्यादा फिल्म्फेयर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बन गयी है। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में दिखे। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फरहान अख्तर , जोया अख्तर और रितेश सिधवानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

सारा ने फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग गोवा में पूरी कर ली

बात करें वर्क फ्रंट की तो सारा ने फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग गोवा में पूरी कर ली है। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 1995 में इसी नाम से आई फिल्म की रीमेक है। उस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था। दोनों ही फिल्मों को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। सारा को आखिरी बार इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में सारा के अभिनय को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थीं। हालांकि फिल्म में उनके इमोशनल सीन्स को लेकर काफी मीम्स भी बने थे।

Related Post

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें इसका रिकार्ड

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। टाइगर श्रॉफ अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया स्टारर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल…
Sunny Leone

वेबसीरीज अनामिका में जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी सनी लियोनी

Posted by - December 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) वेबसीरीज अनामिका में जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। सनी लियोनी अमेरिका से अब…
Sushanat Singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह से जुड़े ड्रग केस में एनसीबी ने 33 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Posted by - March 5, 2021 0
मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग्स मामले में एनडीपीएस की विशेष…
Kangana ranaout

कंगना एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, सनी लियोनी दिखीं अपने बच्चों के साथ

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पीली साड़ी में कंगना बेहद ही खूबसूरत…