दिल्ली विधानसभा चुनाव

संजय सिंह बोले- दिल्ली ने बता दिया उनका बेटा आतंकवादी नहीं, कट्टर देशभक्त

884 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे हिन्दुस्तान की जीत करार दिया है। संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली ने बता दिया उनका बेटा अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं, कट्टर देशभक्त है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने का जवाब दे दिया है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। जनता ने काम के नाम पर वोट दिया, एकता और भाईचारे की राजनीति को जिताया। यह काम की जीत है- बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, यानी जनता की दुश्वारियों को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया है।

क्या ब्रैड पिट की वजह से Oscars 2020 में नहीं आईं एंजेलिना जोली? 

बीजेपी सासंद परवेश वर्मा ने बताया था आतंकी

बता दें कि भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में केजरीवाल को शाहीन बाग में सीएए के विरोध में चल रहे आंदोलन का कथित तौर पर समर्थन करने का आरोप लगाते हुये। उन्हें ‘आतंकवादी’ बता दिया था। इस बीच सिंह ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिये पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन चुनाव में जीत मिली दिल्ली के बेटे को। दिल्ली वालों ने विकास के नाम पर वोट दिया है।

शाहीन बाग, आलम बाग, फूल बाग करने से कुछ नहीं हुआ

शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन पर संजय सिंह ने कहा कि शाहीन बाग, आलम बाग, फूल बाग करने से कुछ नहीं हुआ। भाजपा को समझना चाहिए जनता इससे उपर उठ चुकी है। आप उनकी खांसी का मजाक बनाते रहे, आपका दिल्ली के लिए सपना क्या है ये तो आपने बताया नहीं? उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल वर्सेज आल का चुनाव था। यह बहुत बड़ी बात है कि एक मुख्यमंत्री ने कहा कि काम नहीं किया तो वोट मत देना। आज साबित हो गया कि जनता ने काम पर वोट दिया है।

Related Post

CM Yogi

महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाय उच्च स्तरीय बुनियादी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 16, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी…
टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…
Domestic and international flight

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के किराये होंगे महंगे, 1 सितंबर से बढ़ेंगी एविएशन सिक्योरिटी फीस

Posted by - August 24, 2020 0
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एविएशन सिक्योरिटी फी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान, (Domestic and international…

डायरेक्टर विजया निर्मला का न‍िधन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Posted by - June 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। टॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो…