Sanjay Singh

संजय सिंह ने लगाया आरोप-कहा, जल जीवन मिशन में हो रहा है बड़ा भ्रष्टाचार

899 0
लखनऊ। ‘हर घर नल हर घर जल’ परियोजना में घोटाले को लेकर आप नेता और राज्यसभा सांसद सिंह (Sanjay Singh) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘हर घर नल हर घर जल’ परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
‘हर घर नल हर घर जल’ परियोजना में बड़ा घोटाला सामने आने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से योगी सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण प्रदेशवासियों की ‘खुशी’ मर रही है और सीएम योगी देश भर घूमकर चुनावी सभाओं में अपना बखान कर रहे हैं।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दुखद है कि यहां बेटियां बिना इलाज के ही मर जा रही हैं। छेड़खानी की शिकायत पर बेटी को अपने पिता को कंधा देना पड़ता है। मुख्यमंत्री बेशर्मी से खुद की प्रसंशा करते घूमते हैं.।

उन्होंने ‘हर घर नल हर घर जल’ परियोजना के भ्रष्टाचार को हर घर के जल में घोटाला बताते हुए 1500 करोड़ के इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रयागराज की खुशी प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सरकार को पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने को कहा। हर घर नल और घर जल की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा घोटाला सामने आए घोटाले के बाद संजय सिंह ने योगी सरकार पर प्रहार किया।

प्रदेशवासियों की मासूम ‘खुशी’ मर रही

जल जीवन मिशन की योजना में यूपी में हो रहे भ्रष्टाचार को महाभ्रष्टाचार बताते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर राज्य में किसी इस तरह की योजना में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए औसतन 0.40 फीसद खर्च पर दूसरी संसथा को टेंडर दिया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह रेट 1.33 फीसद लगाया गया।

उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने अपनी पांच चहेती कंपनियों को थर्ड पार्टी निगरानी का ठेका दे दिया। 1500 करोड़ के इस महाघोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। संजय सिंह ने प्रयागराज के कौशांबी में एक निजी अस्पताल में इलाज के अभाव के कारण तीन साल की बच्ची खुशी मिश्रा की मौत को दुखद बताया।

Related Post

UPITS-2024

उच्च शिक्षा में किए गए अभिनव प्रयासों और उपलब्धियों से परिचित करा रही योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के द्वितीय संस्करण में उच्च…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर…
UPIMLC

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स…
ak sharma

शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा…