संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

1093 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी है कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई। अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं।

जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा

संजय राउत ने कहा कि गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई तीन विधायकों सहित शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।

राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छुपाने की वजह से मिले समन पर कहा कि मुझे मालूम नहीं। हम लोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। बता दें फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी।

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि यह पूरे देश में होगा। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा की बारी है। इसके बाद हम अन्य राज्यों में जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
PM Modi

एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की ली जानकारी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त,…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर हाथ को काम, हर…
Niti Extreme Ultra Run

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

Posted by - June 1, 2026 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली की सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ (Niti…