संजय निरुपम

संजय निरुपम बोले- शिवसेना का पाप कांग्रेस पार्टी क्यों ढोए?

914 0

मुंबई। शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महाराष्ट्र में सरकार बनने की संभावना अब बढ़ गई है। बुधवार देर शाम एनसीपी-कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और गठबंधन से जुड़ी बातों में समन्वय होने की बात बताई। जिसके बाद माना जा रहा है कि अब गठबंधन लगभग तय हो गया है। इस गठबंधन का विरोध करने वाले कांग्रेस के मुंबई से पूर्व सांसद रहे नेता संजय निरुपम फिर एक बार मुखर हो गए हैं।

संजय निरुपम का कहना है कि यूपी में एक बार कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के संग गठबंधन करना आज तक पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उसी तरह से इस बार महाराष्ट्र में जो गठबंधन कांग्रेस शिवसेना के संग कर रही है, वह कांग्रेस के लिए बहुत बुरा होगा। संजय निरुपम का साफ कहना है कि शिवसेना के संग जाने का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के दबाव में ले रही हैं। बता दें कि कांग्रेस के 44 में से 41 विधायक शिवसेना के संग सरकार बनाना चाहते हैं। इस पर संजय निरुपम का कहना है कि नए विधायकों को अपने भविष्य की चिंता है, लेकिन गठबंधन के बाद उनका भविष्य और ज्यादा खतरे में पड़ जाएगा।

Related Post

पेगासस जासूसी कांड: SC ने 10 दिनों में मांगा जवाब, केंद्र बोली- जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती

Posted by - August 18, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए जासूसी को लेकर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को…
CM Yogi

यूपी के हर गांव में खेल का मैदान होगा, हर मैदान के साथ एक ओपन जिम भी होगा: सीएम योगी

Posted by - December 20, 2023 0
बस्ती। सांसद खेलकूद महाकुंभ प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आयोजित हो रहे हैं। यह हमारे युवाओं को अपनी ताकत और सामर्थ्य को…
CM Yogi held a meeting regarding development works and law and order.

मुख्यमंत्री ने सभी माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

Posted by - October 9, 2025 0
झांसी। जनपद झांसी के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में…
CM Dhami

आजीविका महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 202 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ…