sandalwood

चुटकी भर चंदन से चेहरे के दाग-धब्बे, मुहांसे होंगे गायब

1780 0

नई दिल्ली। चन्दन गुणों की खान कहा जाता है। इसका प्रयोग करने से आपकी स्किन को काफी कूल रखने में मदद करता है। चंदन का तेल विभिन्न त्वचा रोगों के इलाज के लिए भी अच्छा है।चंदन में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि चन्दन का इस्तेमाल घरेलू उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है।

चंदन में मौजूद प्राकृतिक तेल सन टैन से छुटकारा पाने में मददगार

सूर्य की हानिकारक किरणों से खुद को बचाना बेहद जरूरी है। चंदन में मौजूद प्राकृतिक तेल सन टैन से छुटकारा पाने में मदद करते हैं, जो सन बर्न को ठीक करने में भी मदद करता है।

महंत नृत्य गोपाल दास मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

चन्दन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर

चन्दन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों या सन बर्न के कारण होने वाली किसी भी तरह की जलन को शांत करने में मदद करते हैं। चंदन के तेल का उपयोग कीड़े के काटने या किसी अन्य त्वचा के घाव के इलाज के लिए किया जा सकता है।

एलर्जी से बचाव में सहायक

चंदन आपकी त्वचा को किसी भी ब्रेकआउट, एलर्जी या रगड़ से बचाता है। यही कारण है कि कई फेशियल पैक और टोनर चंदन की लकड़ी का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है।

चंदन एंटीसेप्टिक गुण से भरपूर

चंदन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल्स, मुंहासों और घावों को बढ़ने से रोकते हैं। धूल और गंदगी के संपर्क में आने से आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं जो आगे चलकर त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। चंदन पाउडर को दूध में मिलाकर अपने चेहरे या प्रभावित हिस्से पर लगाने से वास्तव में मदद मिलती है।

ऐसे बनाएं चन्दन का फेसपैक

चन्दन का फेसपैक बनाने के लिए एक चम्मच चंदन का तेल और एक चुटकी हल्दी और कपूर मिलाएं। इस फेस पैक को लगाएं, और रात भर लगा रहने दें। इसे आपको मुंहासों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिल सकेगा। इसके आलावा आप 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर का पेस्ट भी बना सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में, गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें और सूखने दें।

Related Post

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
CM Dhami

राज्य में जड़ी बूटियों के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जाए: सीएम धामी

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए…