सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं

801 0

गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत ने अटपटा बयान दिया है। सावंत ने सदन में ध्यानाकर्षण नोटिस पर एक चर्चा के दौरान बुधवार को कहा, ‘‘जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि हम सिर्फ इसलिए ही सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते, कि बच्चे नहीं सुनते।

कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता अल्टोन डी’कोस्टा ने कहा- रात में बाहर घूमते हुए हमें क्यों डरना चाहिए? अपराधियों को जेल में होना चाहिए। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं।

सावंत ने सदन में कहा था, ‘‘हम सीधे तौर पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि एक पार्टी के लिए समुद्र तट पर गए 10 युवाओं में चार पूरी रात वहां रुकते है और बाकी के छह घर चले जाते हैं। दो लड़के तथा दो लड़कियां पूरी रात वहां रहे।’’

तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, चल रहा इलाज

गौरतलब है कि रविवार को गोवा की राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर बेनॉलिम बीच पर चार लोगों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर दोनों लड़कियों से कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने लड़कों की पिटायी भी की। चारों आरोपियों में से एक सरकारी कर्मचारी है। सावंत ने विधानसभा में बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Post

kainchidham

कैंचीधाम का आज 60वां स्थापना दिवस, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by - June 15, 2024 0
नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम ( Kainchidham) में सुबह सूरज की पहली किरण के साथ प्रसाद ग्रहण करने के…
Savin Bansal

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

Posted by - March 21, 2026 0
देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी…
AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …