Samsung Galaxy W20

Samsung Galaxy W20 का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, 5G को करेगा सपोर्ट

843 0

नई दिल्ली। सैमसंग ने अपना एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Samsung W20 5G है। ग्राहकों में फोल्डेबल फोन को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

ग्राहकों की दिलचस्पी की वजह इसका लुक और बॉडी है जो बाकी स्मार्टफोन से एकदम अलग है। इस फोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे कि इस फोन को किताब कि तरह खोल और बंद कर सकते हैं। सैमसंग ने इससे पहले एक और फोल्डेबल फोन रिलीज़ किया था। इस फोन का नाम गैलेक्सी फोल्ड था जिसकी कीमत 1.65 लाख थी। ये फोन गैलेक्सी फोल्ड से बहुत हद तक मिलता जुलता है।

पिता बच्चे को अनोखे अंदाज में दूध पिलाकर जीता सबका दिल, वीडियो वायरल 

गैलेक्सी फोल्ड की ही तरह इसमें भी दो स्क्रीन है, एक सेकंड्री और एक प्राइमरी डिस्प्ले है। एक स्क्रीन बड़ी है जो फोन फोल्ड करने के बाद मेन स्क्रीन बन जाती है। वहीं स्क्रीन के साइज़ की बात करें तो इसका साइज़ 7.3 इंच है और दूसरे स्क्रीन का साइज़ 4.6 है। इसमें HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें कुल मिलाकर छह कैमरे हैं। तीन कैमरा सेटअप बैक पैनल पर लगा है, एक 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और दस मेगापिक्सल डुअल कैमरा दूसरे फोल्डेड स्क्रीन में लगा है। बैक पैनल में लगे कैमरे में दो 12 मेगापिक्सल का है और वाइड एंगल लेंस 6 मेगापिक्सल का है।

इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। बैटरी का पावर 4,235mAh है। इसमें Snapdragon 855 Plus chipset दिया गया है जो कि 5G को सपोर्ट करेगा। स्टोरेज और स्पीड के हिसाब से इसमे 12GB RAM और 512GB स्टोरेज रखा गया है।

Related Post

सिमरन निशा

लखनऊ: महिला रंगकर्मी सिमरन निशा ने जानें कैसे तय किया थिएटर से स्क्रीन तक का सफर?

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा है। यह चेहरा नहीं किरदार देखता है। महिलाओं को इसे आत्मसात करके मंच…
इमरान हाशमी

दिल्ली प्रदूषण: इमरान हाशमी बोले- ‘चेहरे’ की शूटिंग से पहले मुझे एक गैस मास्क मिले

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग…