भावनाओं और तकलीफों को साझा करने में एक अलग ही अहसास है – सलमान खान

901 0

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान खुद को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/B10UgczlAEm/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-‘मोहे फैशन का चेहरा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं – आलिया भट्ट 

आपको बता दें इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो खुद कई बार जोर जोर से चाबुक से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने सभी से इसे ट्राय ना करने का अनुरोध भी किया है। सलमान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “उनकी भावनाओं और तकलीफों को साझा करने में एक अलग ही अहसास है. बच्चा पार्टी इसे घर पर मत ट्राय करना।”

ये भी पढ़ें :-लव सेक्स और धोखा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन 

जानकारी के मुताबिक सलमान खान का ये वीडियो उनकी अपकिंग फिल्म दबंग 3 के शूटिंग सेट का है। जहां पर सलमान पोतराज समाज के लोगों के बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान पहले उन्हें खुद को कोड़े मारते हुए देखते हैं और फिर उनसे कोड़ा लेकर वह खुद भी वैसे करने की कोशिश करते हैं। वहीं इसके बाद सलमान पूछते हैं कि ये आवाज कैसे आती हैं।

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।