‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

सलमान खान ने फैन्स को दी ईदी, लॉन्च किया ‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

1012 0

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने ‘भाई भाई’ गाना रिलीज कर अपने प्रशंसकों को ईदी दी है। सलमान खान पिछले कई सालों से फैन्स को ईद पर नया सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण शूटिंग पूरी नहीं हुई और फिल्म रिलीज नहीं हो पाई

इस साल भी उन्होंने अपनी फिल्म ‘राधे’ के रिलीज होने की घोषणा की थी। फैन्स के लिए सलमान खान की ओर से यह स्पेशल ईदी होती, लेकिन, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग पूरी नहीं हुई और फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। लॉकडाउन में सलमान खान अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं।

इस गाने में में सलमान खान धार्मिक एकता का मैसेज दे रहे हैं

सलमान खान ने फैन्स को ईद पर स्पेशल ईदी दी है। उन्होंने गाना ‘भाई भाई’ रिलीज किया है। इस गाने में में सलमान खान धार्मिक एकता का मैसेज दे रहे हैं। सलमान खान ने अपने यट्यूब चैनल पर सॉन्ग ‘भाई भाई’ रिलीज किया है। गाने के लिरिक्स सलमान खान और दानिश सब्री ने लिखे हैं। वहीं, सलमान खान और रूहान अरशद ने गाने को अपनी आवाज दी है। साजिद-वाजिद ने म्यूजिक कंपोज किया है।

सलमान लॉकडाउन के दौरान दो गाने, ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज कर चुके हैं

इससे पहले सलमान लॉकडाउन के दौरान दो गाने, ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज कर चुके हैं। दोनों ही गानों को फैन्स का प्यार मिला है। हाल ही में सलमान ने बताया कि वह काफी समय से सोच रहे थे कि उनका अपना यूट्यूब चैनल हो। उन्होंने कहा कि उनके पास कई गानें हैं जो फिल्मों में नहीं चले तो उन्हें वह अपने चैनल पर रिलीज करेंगे।

Related Post

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

Posted by - April 4, 2021 0
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव निर्वाचन-2021 के तहत सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मुख्यालय…
Kangana Ranaut

ट्विटर के सीईओ पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- ‘जीना दुश्वार करके रहूंगी’

Posted by - January 20, 2021 0
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप बंद कर दिया गया है। कंगना ने…