4 जुलाई तक टली सुनवाई

दबंग 3 की शूटिंग मे बिजी सलमान मिली राहत, 4 जुलाई तक टली सुनवाई

1116 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। सीजेएम ग्रामीण कोर्ट के आदेश के खिलाफ सलमान खान की ओर से दायर याचिका पर आज सुनवाई टाल दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई  4 जुलाई को होगी। अगली तारीख पर सलमान को कोर्ट में मौजूद रहना होगा। पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी की एक और सूची जारी, आजमगढ़ से अखिलेश के सामने होंगे ‘निरहुआ’ 

आपको बता दें इससे पहले मामले की सुनवाई 20 फरवरी को हुई थी। सलमान ने 5 साल की सजा के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में अपील पेश कर रखी है। वहीं सलमान खान के खिलाफ राज्य सरकार ने भी अवैध हथियार के मामले में बरी करने के खिलाफ अपील की थी।

ये भी पढ़ें :-जन्मदिन के मौके पर जयाप्रदा ने किया नामांकन 

जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। बता दें कि, सलमान खान ने हाल ही में 1 अप्रैल से महेश्वर में अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू की है।

Related Post

अजय कुमार लल्लू

CCA के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई की, न्यायिक जांच हो : अजय कुमार लल्लू

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (NRC) को लेकर उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन को…
शीर कोरमा

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता 10 सालों से हैं सैमलैं‌गिक रिश्ते में!

Posted by - February 26, 2020 0
मुंबई। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब समलैंगिक रिश्तों को समझाने के लिए एक फिल्म के साथ हाजिर हैं।…
अंकिता लोखंडे

लॉकडाउन : अंकिता लोखंडे को सता रही है बॉयफ्रेंड की याद, वीडियो शेयर कर कही ये बात…

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। देश में कोरोनावायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली- मोदी जी किसान के खेत भी तो सुरक्षित रखिए, यह भी है राष्ट्रवाद

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान से देश की सुरक्षा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका…