सैफ अली खान ने अपने पुश्तैनी महल और खर्चों पर खुलकर बात की

685 0

हाल ही में सैफ अली खान ने अपने पुश्तैनी महल और खर्चों पर खुलकर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पटौदी पैलेस दोबारा खरीद लिया है। उन्होंने जवाब दिया कि पैलेस दोबारा नहीं खरीदा है, इसे दोबरा खरीदना नहीं कहेंगे। मैंने बस उसकी लीज चुकाई है। बता दें हरियाणा के पटौदी में स्थित पटौदी पैलेस करीब 10 एकड़ में फैला है और इसमें 150 से ज्यादा कमरे हैं।

बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि मैं और मेरे को-स्टार अर्जुन कपूर दोनों ही अपने अधिकारों को जानते हैं। हम मानते हैं कि हम देश के 90 फीसदी या इससे भी ज्यादा लोगों से ज्यादा बेहतर होंगे, इसलिए हम इसके महत्व को भी समझते हैं। मेरी कुछ वित्तीय समस्याएं रही हैं और अभी भी हैं, लेकिन इसकी तुलना बहुत सारे लोगों से नहीं की जा सकती है। क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो ये उन्हें हास्यास्पद लगेगा।

सैफ ने कहा कि, “आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति दयावान रह सकते हैं। उनका सम्मान कीजिए। हमारे साथ काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कीजिए। हम ऐसे लोगों के लिए इंश्योरेंस एजेंसी की तरह हैं। टैक्स दीजिए, ऐसे लोगों के बच्चे का खर्च उठाइए और इसी तरह के कामों से अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।”

सुरक्षा एजेंसी: सूत्र के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर में इस समय करीब 200 आतंकी सक्रिय

सैफ और अर्जुन जल्द ही भूत पुलिस में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। फिल्म को पवन कृपलानी ने निर्देशित किया है। ये फिल्म डिज्नी हॉट स्टार पर 17 सितंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के अलावा सैफ अली खान ‘बंटी और बबली-2’, ‘आदि पुरुष’ और तमिल सुपर हिट विक्रम वेदा के हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन भी होंगे।

Related Post

बाला

‘बाला’ की कमाई में दूसरे दिन 60 फीसदी का इजाफा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25 करोड़ के पार

Posted by - November 10, 2019 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडणेकर स्टारर ‘बाला’ को दूसरे दिन जबर्दस्त ​कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया…
अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल ने बायोलॉजिकल बेटी होने के महिला के दावे को बताया बकवास

Posted by - January 4, 2020 0
मुंबई। केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाली 45 वर्षीय महिला करमला मोडेक्स ने हाल ही में पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल…

प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में कंगना के बाद आए आयुष्मान खुराना

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तानी मंत्री शिरीन मजारी ने यूनिसेफ से प्रियंका चोपड़ा को गुडविल एंबेस्डर पद से हटाने की मांग की…
कोरोनावायरस

कोरोना वायरस: ठेंगा के साथ अवधि भाषा में कविता बोलते हुए अमिताभ का दिलचस्प वीडियो

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से भारत में भी 77 लोग संक्रमित पाए जा…