CAA का विरोध

CAA के विरोध में लड़की ने पुलिस को दिया फूल, तो बॉलीवुड बोला- आदरणीय विद्रोही…

814 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह लड़की जो जंतर-मंतर पर सीएए का विरोध करने के लिए पहुंची थी। इस फोटो में यह लड़की पुलिसवाले को फूल देती नजर आ रही है।

बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट और टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा ने भी ट्वीट किए

इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और बॉलीवुड सितारे भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट और टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा ने भी ट्वीट किए हैं।

https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1207645081424916480

इस फोटो को शेयर करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट ने ट्वीट किया है। ‘द फ्लॉअर चिल्ड्रन.’ इस तरह उन्होंने इस फोटो को लेकर रिएक्शन दिया है। वहीं टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा ने भी इस फोटो को शेयर किया है और लिखा हैः ‘यह है एक आदरणीय विद्रोही।

https://twitter.com/KVBohra/status/1207683997142147072

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है और देश के युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मुंबई में भी सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जो शांतिपूर्ण रहा और बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस की जमकर तारीफ भी की है।

Related Post

Daddy Yankee के सॉन्ग

Daddy Yankee के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम, रजनीकांत के 2.0 फिल्म की छाप दिखी

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत 2.0 फिल्म में रोबोट के किरदार में थे। दर्शकों ने रजनीकांत के चश्मे और हेयरस्टाइल…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…