'लाल कप्तान' का टीजर रिलीज

फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज , नागा साधु के लुक में ऐसे दिखे सैफ

1982 0

नई दिल्ली। सैफ अली खान ने अपने जन्मदिन के दिन फैंस को खास तोहफा दिया है। सैफ की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज हो गया है। 35 सेकेंड के इस टीजर में न केवल सैफ की दमदार आवाज सुनाई देगी बल्कि सैफ का लुक भी आपका दिल जीत लेगा। फिल्म में सैफ नागा साधु के रोल में नजर आएंगे।

35 सेकेंड के इस टीजर में सैफ ने जबरदस्त डायलॉग भी बोला

बता दें कि टीजर की शुरुआत में सैफ अपने सिर पर साफा बांधे हुए हैं जो कि लाल रंग का है। इसके साथ ही चेहरे पर भभूत लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ के चेहरे के भाव आपको टीजर को आखिर तक देखने के लिए बांधे रखेगा। 35 सेकेंड के इस टीजर में सैफ ने जबरदस्त डायलॉग भी बोला है।

डायलॉग ‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा’

टीजर में सैफ कह रहे हैं कि ‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।’ ‘लाल कप्तान’ फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इरोज इंटरनेशनल और कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को दशहरे पर रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई।

‘लाल कप्तान’ के टीजर को ‘इरोज नाउ’ के आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया

‘लाल कप्तान’ के टीजर को ‘इरोज नाउ’ के आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले नवदीप सिंह ‘एनएच 10’ और ‘मुक्केबाज’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ की एक तस्वीर लीक हुई थी। तस्वीर वायरल होने के बाद सैफ के लुक की तुलना जॉनी डेप के ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के कैप्टन जैक के लुक से हुई थी।

सैफ अली खान की ‘सेक्रेड गेम्स 2’ वेबसीरीज 15 अगस्त को रिलीज हुई

बता दें कि सैफ अली खान की ‘सेक्रेड गेम्स 2’ वेबसीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। यह वेबसीरीज चर्चा में बनी हुई है। ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले सीजन में भी सैफ थे और दूसरे सीजन में भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सैफ के अलावा ‘सेक्रेड गेम्स 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुरवीन चावला और पंकज त्रिपाठी भी हैं। ‘सेक्रेड गेम्स 2’ 15 अगस्त को रिलीज हुई है।

Related Post

मन की बात

मन की बात : अयोध्या फैसले के बाद देश नई आकांक्षाओं के साथ नए रास्ते पर चल पड़ा

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 59वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने…
हेयर

अगर आपके बालों में भी हैं ये समस्या, तो अंडे से करे इलाज

Posted by - November 26, 2019 0
लाइफस्टाइल। दिन-प्रतिदिन प्रदुषण के चलते वातावरण ही नहीं बल्कि अनेकों समस्या आने लगती हैं। आजकल लोगों को बेजान और झड़ते…

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 27 मई से पहले होंगे,चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

Posted by - May 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले कराने का फैसला…
शबाना आजमी

‘शबाना जी की तबीयत ठीक नहीं, बहुत दर्द में है, ठीक होने में समय लगेगा’- विपुल

Posted by - January 20, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बीते शनिवार जावेद अख्तर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से…