लव आज कल 2

सैफ अली खान ने देखा’लव आज कल 2′ का ट्रेलर, कही ऐसी बात

820 0

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में आने वाली फिल्मों के ऐलान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘लव आज कल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं।

हाल ही में इस ट्रेलर पर सारा के पापा यानी सैफ अली खान का रिएक्शन आया है। जिससे समझ आता है कि उन्हें लव आज कल की सीक्वल का ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया है।

सैफ अली खान अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कह दिया है कि उन्हें 2009 में सेम टाइटल से आई अपनी फिल्म का ट्रेलर इस फिल्म से ज्यादा पसंद आया था। यानी जाहिर तौर पर उन्हें बेटी की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया है।

रिसर्च में दावा : स्पर्म काउंट होगा दोगुना, बस करें ये एक काम

वहीं सोशल मीडिया पर देखें तो कईयों को इस फिल्म में कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री खूब भा रही है। तो वहीं कई लोगों को फिल्म की ये बात पसंद नहीं आई कि पहली वाली फिल्म की तरह ही इस फिल्म का भी प्लॉट रखा गया है। बता दें कि ये फिल्म 2009 में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल है। इस फिल्म को भी इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था।

बात करें फिल्मों की तो ‘लव आज कल 2’ के साथ-साथ सारा अली खान इसी साल वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं सैफ अली खान भी अपनी आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके खूब पसंद किया गया है।

Related Post

रिलायंस जियो

कनाडा की ब्रुकफील्ड से रिलायंस इंडस्ट्रीज बेच रही अपना दूरसंचार टावर संपदा 

Posted by - December 16, 2019 0
बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो के दूरसंचार टावर संपदा को कनाडा की ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी…

Diwali 2019: रंग-बिरंगे फूलों के इस्तेमाल से इस दिवाली पर पाए एक खुबसूरत लुक

Posted by - October 27, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। इस दिवाली जैसे सभी त्यौहारों पर अपने आप में सुंदर दिखने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती हैं।…
बागी 3

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी करते दिखे जबरदस्त डांस, सामने आई ये तस्वीर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने और ट्रेलर दोनों ही फैंस को खूब…