cm yogi

सीएम योगी ने ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण की तैयारियों की समीक्षा की

478 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टॉवर (Twin Towers) ध्वस्तीकरण की तैयारियों की समीक्षा की। नोएडा का ट्विन टॉवर 28 अगस्त को ढ़ाई बजे ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान ट्विन टॉवर के चारों ओर की सड़कों पर आवागमन प्रतिबंधित होगा। वहीं ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे भी ध्वस्तीकरण के समय आधा घंटे बंद रहेगा।

टॉवरों में 9600 होल करके 3700 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भरी गई है। अनियमितता के दोषी प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी, बिल्डर, आर्किटेक्ट सहित अब तक 26 लोग नपे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसे गिराने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। इसकी मुख्य वजह थी गैरकानूनी तरीके से बनाई गई यह बिल्डिंग। साल 2014 में हाई कोर्ट ने ट्विन टॉवर को तोड़ने का आदेश दिया। सुपरटेक बिल्डर ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

आपके फोन पर उपलब्ध है उत्तर प्रदेश पुलिस

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कह दिया था कि नोएडा अथॉरिटी एक भ्रष्ट निकाय है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को सही माना और इसे तीन महीने के अंदर यानी नवंबर 2021 को इसे गिराने का आदेश दिया, लेकिन बीच-बीच में किसी न किसी वजह से मामला टलता गया। अब जाकर 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे इसे गिरा दिया जाएगा।

Related Post

ramayan sangrhalay

बाराबंकी के रामसनेही घाट पर होगी रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

Posted by - April 5, 2021 0
लखनऊ। रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक (Ramayana Museum And Cultural Center) केंद्र बनाने के लिए संस्कृति विभाग को बाराबंकी जिले के…
CM Yogi

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Posted by - October 14, 2023 0
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आज…
CM Yogi

‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) हो चुकी है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के…
The incident that happened in Maha Kumbh is unfortunate

महाकुम्भ में घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण, अब आगामी अमृत स्नान को बनाएं जीरो एरर

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh)…