प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में हंगामा

साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में हंगामा, एनसीपी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई

972 0

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना नामांकन किया। नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पुराने भोपाल के भवानी चौक से रोड शो किया, लेकिन इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए और यहां जमकर हंगामा हो गया।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी के जवाब से संतुष्ट नहीं सुप्रीम कोर्ट, जारी किया दोबारा नोटिस 

आपको बता दें इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को विशेष मुहूर्त के मौके पर भी नामांकन किया था। दरअसल, उन्हें बताया गया था कि ग्रह दशा प्रज्ञा ठाकुर को जीत दिलाने वाली है, इसलिए उन्होंने नामांकन पत्र सोमवार को जमा किया।

ये भी पढ़ें :-नॉर्थ-वेस्ट सीट से उदित राज को बड़ा झटका, बीजेपी ने हंसराज हंस को बनाया प्रत्याशी 

जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में आज कई नेता जुटे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भगवा पगड़ी पहले रोड शो में शामिल हुए। वहीँ इनके रोड शो में काले झंडे दिखाने वाले दोनों युवकों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीटा। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, ये दोनों युवक कौन हैं इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Related Post

CM Yogi

अटल जी के मूल्य व सिद्धांत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…

नुसरत दुर्गा पूजा: भड़कीं तस्लीमा नसरीन, ट्वीट कर मौलवियों पर साधा निशाना

Posted by - October 10, 2019 0
कोलताका। बांग्‍ला फिल्‍मों की अभिनेत्री नुसरत जहां के दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद उपजे विवाद में अब बांग्‍लादेश…
स्वदेशी पिनाका

44 सेकेंड में 12 गाइडेड रॉकेट दागेगी स्वदेशी पिनाका, परीक्षण सफल

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित पिनाका गाइडेड रॉकेट लांच सिस्टम के अपग्रेड संस्करण का ओडिशा के समुद्री…