रूसी संस्थान ने किया दावा, Sputnik V वैक्सीन कोरोना पर 92 प्रतिशत प्रभावी

1371 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    पूरे विश्व में आतंक मचा रहे कोरोना वायरस का हो सकता है जल्द ही अंत हो जाएगा. अमेरिका, इंडिया और यूरोप में तो इस महामारी का भयानक रूप देखने को मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद है की लोगों को अब इस वायरस से जल्द ही आजादी मिलेगी. दरअसल बुधवार को एक रुसी संस्थान की तरफ से ये दावा किया गया है कि उसका स्मृतनिक-5(Sputnik V) टीका कोरोना के खिलाफ 92 फीसदी प्रभावी है.

आर्यन खान के बर्थडे से पहले बहन सुहाना और मॉम गौरी ने दी बधाई

ख़बरों के अनुसार रूस के गमालेया राष्ट्रीय महामारी विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव अनुसंधान संस्थान द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार किये जा रहे इस ‘स्पूतनिक-5’ वैक्सीन को परीक्षण में 92 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया है. रूस में हो रहे सबसे ज्यादा रेंडमाइज्ड प्लेसिबो नियंत्रित तीसरे चरण के ट्रायल से हासिल पहले अंतरिम आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है.

गमालेया और रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) की ओर से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा गया इस परीक्षण में 40,000 स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

इन परीक्षणों में 16,000 से अधिक स्वयंसेवियों पर टीके के प्रभाव का अध्ययन किया गया जिन्हें पहला इंजेक्शन दिये जाने के 21 दिन बाद टीका या प्लेसिबो दिया गया.

कहा गया कि कोरोना वायरस के 20 मामलों के सांख्यिकीय विश्लेषण के नतीजे में पता चला कि दूसरी खुराक दिये जाने बाद स्पूतनिक-5 टीका 92 प्रतिशत तक प्रभावी है.

सितंबर 2020 में डॉ रेड्डडीज और आरडीआईएफ ने स्पूतनिक-5 टीके के क्लिनिकल ट्रायल और भारत में इसके वितरण के लिए समझौता किया था. समझौते के तहत आरडीआईएफ, टीके की एक हजार करोड़ खुराक डॉ रेड्डीज को उपलब्ध कराएगा.

Related Post

Arvind Kejriwal

केजरीवाल सरकार डोरस्टेप राशन डिलीवरी योजना पर केंद्र ने लगाई ब्रेक

Posted by - March 19, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने केंद्र पर प्रमुख डोरस्टेप राशन वितरण योजना को रोकने का…
S Jayshankar on Chabahar Day

इंटरनेशनल मीडिया में कोरोना के हालात पर भारत के खिलाफ हो रही एकतरफा रिपोर्टिंग : एस जयशंकर

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona Virus) का कहर जारी है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S  Jaishankar) ने…
प्राची अधिकारी

टाॅलीवुड अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने पीएम कयर्स फंड में किया योगदान

Posted by - May 15, 2020 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के कुसमखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली प्राची अधिकारी दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत टाॅलीवुड का माना जाना…
National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…

कोरोना: भारत को 4.1 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देगा US, कुल सहायता 20 करोड़ डॉलर पार

Posted by - June 30, 2021 0
अमेरिका ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत को 4.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान…