Rupee

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर तक गिरने के बाद हुआ मजबूत

1732 0

मुंबई । दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही गिरावट से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 15 पैसे की मजबूती के साथ 76.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को तीन पैसे और फिसल कर 76.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला

पिछले कारोबारी दिवस पर 30 पैसे लुढ़क कर 76.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया बुधवार को तीन पैसे और फिसल कर 76.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में ही एक समय यह 76.88 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। इससे पहले इसका न्यूनतम स्तर 76.87 रुपये था जो 16 अप्रैल को दर्ज किया गया था।

यूनेस्को ने 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले तीन आदिवासियों को बचाने की अपील

डॉलर के सूचकांक में 0.20 प्रतिशत की गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला

कच्चे तेल में नरमी और दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के कमजोर पड़ने से रुपये ने वापसी की। बीच कारोबार में यह 76.63 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंतत: 15 पैसे की बढ़त में 76.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल बुधवार को 10 फीसदी से अधिक टूट गया है। डॉलर के सूचकांक में 0.20 प्रतिशत की गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला है।

Related Post

पैरासाइट

पैरासाइट ने दिखाया सेमी-बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का बदहाल जीवन

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके बाद से ही…
Anurag Agarwal

चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति

Posted by - April 30, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections)…

जब आयुष्मान वापस आते तो खुशहाल दिखती थीं रात भर रोने वाली ताहिरा

Posted by - September 25, 2019 0
मुंबई। कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देकर मज़बूती के साथ खुशहाल ज़िंदगी में वापसी करने वाली फिल्म अभिनेता आयुष्मान…