Puneet Ahluwaliya

 अमेरिकी की राजनीति में विविधता लाना चाहते हूॅं : पुनीत हलूवालिया

584 0

वॉशिंगटन । अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के शक्तिशाली लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समुदाय के नेता पुनीत हलूवालिया (Puneet Ahluwalia) कहा कि वह देश की राजनीति में ऐसे समय विविधता लाना चाहते हैं जब राष्ट्रीय स्तर पर एशियाई-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ हिंसा में अचानक उछाल आया है।

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के शक्तिशाली लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समुदाय के नेता पुनीत हलूवालिया (Puneet Ahluwalia) ने कहा कि वह देश की राजनीति में ऐसे समय विविधता लाना चाहते हैं, जब राष्ट्रीय स्तर पर एशियाई-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ हिंसा में अचानक उछाल आया है।

माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की औपचारिक घोषणा आठ मई को होने वाले हाइब्रिड सम्मेलन (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से) में करेगी। आहलूवालिया (Puneet Ahluwalia) ने कहा जब मैं इस देश में आया तो मेरे पर प्राय: कुछ भी नहीं था। मैंने कारोबार बनाया, शानदार महिला से शादी की जो स्वयं प्रवासी थीं और खूबसूरत परिवार बनाया।

उन्होंने कहा नादिया (उनकी अफगान मूल की अमेरिकी पत्नी) और मैंने लंबा संघर्ष किया जैसा हर परिवार करता हैं और रंग वाले (श्वेत को छोड़कर) लोगों को सबसे अधिक पसंद करता हूं। हमने कई मौकों पर भेदभाव एवं पूर्वग्रह का सामना किया लेकिन हमने इस शानदार देश के नागरिक के तौर पर मिले आाशीर्वाद को नहीं खोया जिसका हम आंनद ले रहे हैं।

आहलूवालिया ने कहा अब मैं लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए लड़ रहा हूं। इसकी एक वजह यह है कि मैं हर अमेरिकी की अमेरिका के अवसर एवं आशीर्वाद को साझा करने में मदद करना चाहता हूं, इसमें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी त्वचा का रंग क्या है, वे कौन सी भाषा बोलते हैं और उसका जन्म किस देश में हुआ है।

गौरतलब है कि सफल कारोबारी आहलूवालिया (Puneet Ahluwalia) 20 साल से रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं।

Related Post

yogi

महिलाओं और बेटियों को योगी सरकार की योजनाओं से मिलेगा सीधा लाभ

Posted by - April 9, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी…

क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ आशीष मिश्रा, पिता बोले- निष्पक्ष होगी जांच

Posted by - October 9, 2021 0
लखीमपुर हिंसा। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष…
PM Modi

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे है अपडेट

Posted by - November 24, 2023 0
देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Tunnel) में फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी बेहद…
Jewar Airport

2047 तक हर जिले को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ेगा यूपी, निवेश और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित यूपी (Viksit UP) बनाने के संकल्प में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…