महिला की हरकतोंं से चौराहे पर मचा हंगामा

महिला की हरकतोंं से चौराहे पर मचा हंगामा

769 0

चौक चौराहे पर गुरुवार को एक महिला की हरकतोंं से हंगामा मच गया। महिला ने चौराहे पर लगी दुकानों में रखी सब्जियां फेंकनी शुरू कर दी और कई ठेले अचानक पलट दिए। सब्जी विक्रेताओं ने इसका विरोध किया तो महिला उनसे उलझ गई। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने आरोपित महिला को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां सब्जी विक्रेताओं ने नुकसान का मुआवजा और महिला के खिलाफ  कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोनू तिवारी, राजकुमार, राजेश्वरी, उर्मिला, राम सहित तमाम सब्जी विक्रेता चौक स्थित खुन-खुन जी रोड पर सड़क किनारे सब्जी, ककड़ी, गाजर आदि का ठेला लगता हैं। गुरुवार को भी रोज की तरह वे सभी सब्जी लगाए हुए थे। मोनू तिवारी, राजकुमार, राजेश्वरी ने बताया कि सुबह 11:30 बजे चौक के चूड़ी वाली गली निवासी एवं मूल रूप से आंबेडकर नगर की रहने वाली एक महिला वहां पहुंची और ठेले पलटने शुरू कर दिए। कोई कुछ समझ पाता, तब तक सब्जियां सड़क पर बिखर चुकी थीं। उन पर गाडिय़ां भी चढ़ गईं।

गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगा वसूली का आरोप

उन्होंने इसका कारण पूछा तो महिला बिफर पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी महिला की कहासुनी हुई। पुलिस कर्मी महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां सब्जी विक्रेताओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसे रैली निकालनी थी, इसलिए उसने ऐसा किया। उप निरीक्षक शर्मा नंद कुशवाहा ने कहा कि महिला से पूछताछ की गई है। तहरीर पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Post

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा सीएम का अटपटा बयान, बोले- रात में क्यों निकली थीं

Posted by - July 29, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण…
Anand Bardhan

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

Posted by - April 13, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि सभी जिलों में जिला योजना समितियों की बैठकें अप्रैल माह…
CM Yogi

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लोकभवन सभागार में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के…