RSS प्रमुख भागवत से मिलने संघ मुख्यालय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोबड़े

589 0

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े ने मंगलवार शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत से आरएसएस कार्यालय में मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार ये मुलाकात करीब 5 बजे शाम को हुई, संघ के बाकी अधिकारियों को भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं थी। मुलाकात के बाद बोबड़े आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार के भी घर गए, बताया जा रहा उनका ध्यान हेडगेवार के घर को संजोने पर था।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद तमाम चर्चाएं शुरु हो गई हैं, एक चर्चा ये भी है कि भाजपा उन्हें पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई की तरह राज्यसभा भेज सकती है। दूसरी चर्चा ये भी है कि बोबड़े भाजपा में शामिल होकर किसी बड़े पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं, हालांकि इसकी संभावना कम है।

बता दें कि जस्टिस बोबडे नागपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सालों तक शहर में वकालत की थी। इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अपना समय नागपुर और दिल्ली में बिताते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई को संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि जस्टिस बोबडे ने उस घर का दौरा किया जिसमें हेडगेवार (1889-1940) का जन्म हुआ था। पदाधिकारी के अनुसार बोबडे ने यह दौरा यह देखने के लिए किया कि उस मकान को कैसे संजोया गया है?

बिहार: गठबंधन में बढ़ रही दूरियां, उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री लेकिन नीतीश को आमंत्रण नहीं

जस्टिस बोबडे नागपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सालों तक शहर में वकालत की थी। इस साल की शुरुआत में सीजेआई के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अपना समय नागपुर और दिल्ली में बिता रहे हैं।उनके पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को पिछले साल उनकी सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हुआ था। बता दें पूर्व न्यायाधीश बोबडे पिछले साल तब विवादों में आ गए थे जब उनकी मोटर साइकल पर बैठे हुए एक तस्वीर वाइरल हुई थू ।

Related Post

Solar

प्रदेश के 75 जिलों के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को सौर समेत स्वच्छ ऊर्जा के केन्द्र के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजन से किया संवाद, बोले-अनुभवों का उपयोग करेगी सरकार

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठजन और जनमानस के साथ शनिवार को संवाद…
CM Vishnudev Sai welcomed Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का किया आत्मीय स्वागत

Posted by - November 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से…