sanjay joshi

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी लंबे अंतराल तक नहीं रहेगी-संजय जोशी

896 0

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक रहे संजय जोशी (Sanjay Joshi) शुक्रवार देर शाम एमआरटी कॉलेज के सभागार में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी आवश्यक सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन भविष्य में इसके कम होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक रहे संजय जोशी (Sanjay Joshi) ने महंगाई में कमी आने की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें भी घटेंगी। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी लंबे अंतराल तक नहीं रहेगी। जोशी (Sanjay Joshi) शुक्रवार देर शाम एमआरटी कॉलेज के सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।

लगातार बढ़ रहे हैं आवश्यक वस्तुओं के दाम

खाद्यान्न की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आलू टमाटर को छोड़कर सब्जियों के दामों में भी लगातार वृद्धि जारी हैं। अरहर की दाल 95 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। चावल के दामों में भी 3 से 5 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। गृह निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लोहे पर टैक्स कम किए जाने के बाद भी बाजार में उसके दाम कम नहीं हो रहे हैं। केवल पेट्रोल डीजल ही नहीं बल्कि आवश्यक वस्तु के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।

बालू और मौरंग के भी दाम बढ़े

बालू और मौरंग की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। सालभर पहले मौरंग की कीमत 40,000 रुपये प्रति 1000 घन फुट थी जो अब 50,000 प्रति 1000 घन फुट पर स्थित है। ईंट की कीमत 8000 रुपये प्रति हजार पर स्थिर है।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मांग कम हुई है। व्यापारी दाम बढ़ने से निराश हैं। व्यापारियों का कहना है कि भवन निर्माण में सबसे अधिक सीमेंट का प्रयोग होता है। सीमेंट पर 28% पर टैक्स देना पड़ता है। अच्छी क्वालिटी की सीमेंट 500 रूपये प्रति बोरी तक बिक रही है। सामान्य सीमेंट भी 400 रुपए प्रति बोरी मिल रही है। सीमेंट व्यापारी गोसाईं राजन तिवारी बताते हैं कि फिलहाल सीमेंट के दाम कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी: सीएम योगी

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत: आश्रितों को 30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ में रेजीडेंसी के पास बुधवार को सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत के मामले में विभाग ने…
CM Yogi

सावन मास में बाबा भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए : योगी आदित्यनाथ

Posted by - July 22, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण मास के दौरान काशी आने…