आलिया भट्ट

ऋषि कपूर उनके लिये एक फाइटर और पिता समान थे : आलिया भट्ट

1038 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि वह उनके लिये एक फाइटर और पिता समान थे। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही हैं।

जिंदगी के आखिरी वक्त में इरफान खान बोले – अम्मा मुझे लेने आई हैं

आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही

आलिया भट्ट  ने लिखा है, ‘मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं। जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है। हालांकि मैं उनके पूरे जीवन जानती हूं। पिछले दो वर्षों से मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है।

https://www.instagram.com/p/B_m6aYRlMha/?utm_source=ig_web_copy_link

मैं इस ब्रह्मांड को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उनके जैसे इंसान से मिलाने के मौका दिया

उन्होंने लिखा कि पिछले दो सालों से मैंने उनसे इतना प्यार पाया जैसे किसी को गर्मजोशी से गले लगाया हो। मैं इस ब्रह्मांड को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उनके जैसे इंसान से मिलाने के मौका दिया। आज मैं कह सकती हूं कि वो अब मेरे परिवार का एक हिस्सा थे।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन, देश में शोक की लहर

ऋषि अंकल आपको प्यार। आपको हमेशा याद करेंगे। इन सब चीजों के लिए शुक्रिया। हम आपको हमेशा के लिए याद करेंगे धन्यवाद। गौरतलब है कि आलिया और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Related Post

गुरु पूर्णिमा

लोकतंत्र में देशभक्ति का मतलब सरकार का समर्थन करना ही नहीं : वेंकैया नायडू

Posted by - February 2, 2020 0
कर्नाटक। कर्नाटक के हुबली शहर में देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि हिंसा से विकास…
राहुल गांधी

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तरी बिहार में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘न्याय योजना’ को गरीबी पर…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र एसोसिएशन ने शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार…