RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 200 अरब डॉलर मार्केट कैप छूने वाली भारत की पहली कंपनी

1434 0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने गुरुवार को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उघोगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 200 अरब डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) का मार्केट कैप छुआ है। ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। गुरुवार को कारोबार के दौरान RIL के शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बीएसई पर आरआईएल के शेयर 8.45 फीसदी की तेजी के साथ 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गए। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के पार हो गया।

रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सा खरीदेगी सिल्वर लेक

अमेरिकी कंपनी द्वारा रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीद की घोषणा से RIL के शेयरों में तेजी आई और शेयर रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गया। रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। प्राइवेट इक्विटी फर्म 1.75 फीसदी हिस्सा 7500 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इससे पहले अमेरिकी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 2.08 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

मोदी सरकार ने नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन नंबर किया जारी

RIL का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के पार

गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 8.45 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और शेयर 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड नए भाव पर पहुंच गया है। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14,84,634 करोड़ रुपये यानी 202 अरब डॉलर हो गया है। यह अगली सबसे बड़ी आईटी फर्म, TCS के आकार का लगभग दोगुना है जिसका मूल्य 119 अरब डॉलर है।

Related Post

एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ पोलियो के टीके 2012 में लगे, फिर भी मनमोहन सिंह ने नहीं लगवाए अपने पोस्टर

Posted by - June 22, 2021 0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा…
UPITS

प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में ‘मील का पत्थर’ साबित हो रहा है UPITS-2024

Posted by - September 28, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने की…
1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जल निगम के तरफ से 1 करोड़ 47 लाख रुपये का ड्राफ्ट सीएम योगी को सौंपा

Posted by - April 28, 2020 0
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन आशुतोष टंडन “गोपाल जी”, प्रमुख सचिव दीपक…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Posted by - September 3, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन…