Vidhan Sabha Elections 2021

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

938 0

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजों के रुझान आने शुरु हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि असम में सत्तारुढ़ भाजपा अपनी कुर्सी बरकार रखने में सफल नजर आ रही है। उधर, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सत्ता में वापसी होती दिख रही है जबकि तमिलनाडू में सत्तारुढ़ अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) अपनी सत्ता द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के हाथों गंवाती नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग के एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 292 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 284 सीटों के रुझानों के अनुसार 202 में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है। खास बात यह है कि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं अपनी सीट नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- बोले, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 119 सीटों के रुझानों के अनुसार 77 में भाजपा और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस और उनके सहयोगी 38 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 232 के रुझान व नतीजे प्राप्त हुए हैं। इनके अनुसार द्रमुक के नेतृत्व में गठबंधन 138 सीटों पर आगे है और अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 94 सीटों पर आगे है।

केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 140 के रुझान व नतीजे प्राप्त हुए हैं। इनके अनुसार वामदलों के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ 83 सीटों और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ 45 सीटों पर आगे है।

पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटें हैं। 12 सीटों के रुझान के अनुसार राजग गठबंधन को यहां 8 सीटों पर बढ़त है और संप्रग गठबंधन को 3 सीटों पर बढ़त है।

Related Post

Desh Deepak Verma

पूर्व आईएएस देश दीपक बनाए गये एम्स गोरखपुर की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष

Posted by - January 27, 2023 0
लखनऊ। भारत सरकार ने पूर्व आईएएस देश दीपक वर्मा (Desh Deepak Verma) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur)…
CM Yogi

अद्भुत संयोग : 5 जून को स्वर्णिम अक्षरों में होगा दर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम

Posted by - June 4, 2025 0
अयोध्या । 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नाम अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों…
cm yogi

बीजेपी ने तैयार की यूपी चुनाव की रणनीति, 150 विधायकों-उम्मीदवारों का टिकट कटना तय

Posted by - September 29, 2021 0
लखनऊ। यूपी में बीजेपी ने भी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। बीजेपी अक़लाकमान ने यूपी…
STF

13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 13…