नीतीश कुमार की दो टूक

बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित, NPR पुराने प्रारूप में लागू होगा और NRC नहीं

835 0

बिहार। बिहार में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू नहीं होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को भी 2010 के पुराने प्रारूप के अनुरूप ही लागू किया जाएगा। बिहार विधानसभा में मंगलवार को यह प्रस्ताव पारित किया गया। नीतीश पहले ही इस संबंध में सरकार का पक्ष स्पष्ट कर चुके थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  केंद्र को एनपीआर के फॉर्म में विवादित खंड को हटाने का निवेदन किया

बिहार विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र को एनपीआर के फॉर्म में विवादित खंड को हटाने का निवेदन किया है। बिहार में भाजपा के समर्थन वाली जदयू सरकार है।

NPR के तहत राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में अंकित श्रेणियों से संबंधित सूचनाएं ही प्राप्त की जाएं

इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोक झोंक और हंगामा भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे काला कानून बताया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है कि NPR के तहत राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में अंकित श्रेणियों से संबंधित सूचनाएं ही प्राप्त की जाएं, जिससे लोगों को कठिनाई नहीं हो।

सोना खरीदने के बारे में रहे हैं सोच, तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर 

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का 2010 में किए गए तरीके से ही अद्यतन किया जाएगा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में NRC लागू नहीं होगा। उन्होंने दरभंगा में रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए फिर दोहराया था कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। उन्होंने एनपीआर पर अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का 2010 में किए गए तरीके से ही अद्यतन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चुप्पी साधे रखी।

पश्चिम बंगाल ने पिछले साल ही NRC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। इसके अलावा केरल, पंजाब और राजस्थान भी CAA और NRC के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुके हैं।

Related Post

सलमान खान की दबंग 3

छोटे भाई अरबाज ने ‘दबंग 3’ की रिलीज से पहले ही खोला सलमान खान की शादी का राज

Posted by - December 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जब भी किसी अभिनेता या अभिनेत्री के कोई फिल्म आने वाली होती हैं, तो वह अभिनेता या अभिनेत्री…
शार्लीज थेरॉन

पिता की हत्या पर पहली बार बोलीं शार्लीज थेरॉन, इस वजह से मां ने मारी गोली

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली हॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन अपने पिता की हत्या…
CM Yogi

सीएम योगी का तंजः ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए महाअघाड़ी में छीना झपटी

Posted by - November 13, 2024 0
वाशिम/थाणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को भी महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’…